भारत ने दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। पहले वनडे में भी तीन रन से जीत मिली थी। टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा जमा लिया। अब तीसरा और अंतिम मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा। बेंच पर बैठे कुछ खिलाड़ियों को तीसरे मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। ओपनिंग में बदलाव देखने को मिल सकता है। मिडिल ऑर्डर में भी कुछ बदलाव होंगे। गेंदबाजी में भी परिवर्तन हो सकता है। अब देखना होगा कि टीम में क्या बदलाव होंगे। शायद शिखर धवन खुद बाहर बैठ सकते हैं क्योंकि वो इस समय फॉर्म में नहीं है। खैर हम आपको बताते हैं कि किन तीन खिलाड़ियों को तीसरे वनडे में बाहर किया जा सकता है।