30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा के सबसे पसंदीदा विकेटकीपर बने ईशान किशन, बोले- मैंने दी उसे पूरी आजादी

IND vs WI 2nd Test : वेस्‍टइंडीज के खिलाफ डेब्‍यू टेस्‍ट में पारी घोषित करने के चक्‍कर में कप्‍तान रोहित शर्मा ईशान किशन को ज्‍यादा खेलने का मौका नहीं दे सके। हालांकि रोहित शर्मा ने कहा है कि ईशान में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वह कमाल का विकेटकीपर है, उसे आगे काफी मौके मिलने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jul 2023, 4:02 PM IST

rohit_sharma-on-ishan-kishan.jpg

रोहित शर्मा के सबसे पसंदीदा विकेटकीपर बने ईशान किशन, बोले- मैंने दी उसे पूरी आजादी।

IND vs WI 2nd Test : भारतीय टीम के स्‍टार विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत के कार हादसे में चोटिल होने के बाद टीम में उनकी कमी अभी तक भी पूरी नहीं हो सकी है। उनके स्‍थान पर केएल राहुल को मौका दिया गया, लेकिन आईपीएल के एक मैच में वह भी चोटिल हो गए। इसके बाद केएस भरत को मौका दिया गया, लेकिन वह विकेटकीपिंग के साथ बल्‍लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर सके। वहीं अब युवा विकेटकीपर और विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ईशान किशन को टीम इंडिया में मौका दिया गया है। डेब्‍यू टेस्‍ट में पारी घोषित करने के चक्‍कर में कप्‍तान रोहित शर्मा उन्‍हें ज्‍यादा खेलने का मौका नहीं दे सके। हालांकि रोहित शर्मा ने कहा है कि ईशान किशन में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्‍हें आगे काफी मौके मिलने वाले हैं।


गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में ईशान किशन ने डेब्यू किया। उस मुकाबले को भारत ने पारी और 141 रन से जीता था। कप्‍तान रोहित शर्मा ने कहा कि आर अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी स्पिनरों के सामने ईशान ने विकेटकीपिंग से काफी प्रभावित किया है।

टीम इंडिया दूसरा टेस्ट गुरुवार से त्रिनिदाद में खेलने उतरेगी। पहले टेस्ट में ईशान के प्रदर्शन पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह काफी प्रतिभाशाली हैं। हमने उसके छोटे से करियर में देखा है कि उसने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। उसकी प्रतिभा को हमें और निखारना है।

'ईशान किशन को अभी और मौके देने होंगे'

रोहित शर्मा ने कहा कि हमें ईशान किशन को अभी और मौके देने होंगे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज आक्रामक क्रिकेट खेलता है। मैंने ईशान से खुलकर बात की है कि मैं उसे किस तरह से खेलता देखना चाहता हूं। मैंने उसे पूरी आजादी दे रखी है। भारत ने जब पहली पारी घोषित की, तब तक वह 20 गेंद ही खेले थे। रोहित ने कहा कि वह ईशान से प्रभावित हैं, खासकर जब बॉल टर्न ले रही हो।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्‍ट की प्‍लेइंग 11 लेकर दिया बयान, बताया क्‍या होगा बदलाव

'अश्विन-जडेजा के सामने विकेटकीपिंग करना इतना आसान नहीं था'

कप्‍तान ने आगे कहा कि हम ईशान की विकेटकीपिंग के बारे में बात करना चाहते हैं। उसने डेब्‍यू टेस्ट के बावजूद शानदार विकेटकीपिंग की है। टर्न लेती विकेट पर अश्विन-जडेजा के सामने विकेटकीपिंग करना इतना आसान नहीं था। कप्तान ने कहा कि वह एक रन ही बना पाया, क्योंकि हमें पारी घोषित करनी थी। हम चाहेंगे कि टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज लंबे समय तक बल्लेबाजी करें और मौका मिलता है तो ईशान भी लंबी पारी खेले।

यह भी पढ़ें : ICC Test Rankings में रोहित शर्मा की टॉप-10 में वापसी तो यशस्वी ने लगाई छलांग