1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI : वेस्‍टइंडीज दौरे से बाहर होंगे रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी टीम इंडिया की कप्तानी

IND vs WI : वेस्‍टइंडीज दौरे को लेकर एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रोहित शर्मा वनडे और टी20 सीरीज के साथ ही टेस्ट सीरीज भी नहीं खेलेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल के बाद सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चलते रोहित शर्मा थोड़े थके हुए हैं। इसलिए चयनकर्ता उन्हें वह वेस्टइंडीज दौरे पर आराम देना चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 17 Jun 2023, 12:30 PM IST

rohit-sharma.jpg

वेस्‍टइंडीज दौरे से बाहर होंगे रोहित शर्मा, इस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी टीम इंडिया की कप्तानी।

IND vs WI : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब गंवाने के बाद अब टीम इंडिया के खिलाड़ी एक महीने के छुट्टियां मना रहे हैं। छुट्टियों के बाद भारतीय टीम करीब एक महीने के वेस्‍टइंडीज दौरे पर पर जाएगी। जहां दो मैचों की टेस्ट सीरीज, तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। खबर आ रही है कि खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के दौरे से पूरी तरह ब्रेक ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया की कप्तानी कौन संभालेगा? इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान 27 जून को किया जाएगा।


भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज की शुरुआत टेस्‍ट से होगी। इस दौरे पर पहला टेस्‍ट 12 से 16 जुलाई तक खेला जाएगा। पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तो हिस्सा लेंगे, लेकिन व्हाइट बॉल सीरीज नहीं खलेंगे। हालांकि अब एक हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है।

रिपोर्ट में किया गया दावा

टाइम्स ऑफ इंडिया की इस रिपोर्ट की मानें तो रोहित शर्मा वनडे और टी20 सीरीज के साथ ही टेस्ट सीरीज भी नहीं खेलेंगे। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चयनकर्ता रोहित शर्मा से बात करने के बाद ही कोई फैसला लेंगे। दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल के बाद सीधे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चलते रोहित शर्मा थोड़े थके हुए हैं। इसलिए चयनकर्ता उन्हें वह वेस्टइंडीज दौरे पर आराम देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : 6 गेंद पर 6 विकेट, इंग्लैंड के गेंदबाज ने एक ओवर में डबल हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

रोहित शर्मा नहीं तो कौन होगा कप्तान?

रिपोर्ट्स के अनुसार, वेस्टइंडीज के दौरे पर 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा के स्थान पर अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। क्योंकि अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से टीम इंडिया में करीब डेढ़ साल बाद वापसी की। रहाणे ने डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में 89 और 46 रनों की पारियां खेली। जबकि रोहित शर्मा 15 और 43 रन की पारी ही खेल सके।

यह भी पढ़ें :वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर PCB का नया अड़ंगा