10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Blind cricket : भारत ने 55 रनों से इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की जीत, श्रृंखला में 2-0 से आगे

भारतीय टीम ने पहले आठ ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद रेड्डी और भुई ने पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर भारत कर स्कोर 20 ओवरों में पांच विकेट पर 217 रनों तक पहुंचाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 3 Oct 2018, 8:44 PM IST

india clinch Blind T20 series against England by 55 runs

Blind cricket : भारत ने 55 रनों से इंग्लैंड के खिलाफ दर्ज की जीत,श्रृंखला में 2-0 से आगे

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी-20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।भारतीय टीम ने पहले आठ ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद रेड्डी और भुई ने पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर भारत कर स्कोर 20 ओवरों में पांच विकेट पर 217 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच सकी। मेहमान टीम के लिए कप्तान होसल ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।


कप्तान रेड्डी ने बनाये नाबाद 90
कप्तान अजय रेड्डी (नाबाद 90) और पंकज भुई (नाबाद 51) के अर्धशतकों के बाद दुर्गा राव की बेहतरीन गेंदबाजी से दृष्टिबाधित भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां बुधवार को इंग्लैंड को 55 रनों से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंग्लैंड के कप्तान ईडी होसल ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने पहले आठ ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए, लेकिन इसके बाद रेड्डी और भुई ने पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी कर भारत का स्कोर 20 ओवरों में पांच विकेट पर 217 रनों तक पहुंचाया।

इंग्लैंड 20 ओवरों में 162
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच सकी। मेहमान टीम के लिए कप्तान होसल ने सर्वाधिक 45 रन बनाए। भारत की ओर से दुर्गा राव ने तीन ओवरों में नौ रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारतीय कप्तान रेड्डी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।