
India vs. England
कल रविवार 6 नवंबर को भारत (India) का ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) से मैच होगा। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 के सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लेंगी। इस समय सुपर-12 के पहले ग्रुप से न्यूज़ीलैंड (New Zealand) और इंग्लैंड (England) सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। ऐसे में साफ़ है कि अगर भारत सेमीफाइनल में पहुँचता है, तो उनका सामना सुपर-12 के पहले ग्रुप से प्लेऑफ में पहुँची टीमों में से ही किसी एक से होगा। पर किससे? इसके लिए हमें सुपर-12 के दूसरे ग्रुप और सेमीफाइनल के बीच के समीकरण को समझना होगा।
क्या है सेमीफाइनल का पूरा समीकरण?
सुपर-12 के ग्रुप A से सेमीफाइनल में पहुँची न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों के ही 7 पॉइंट्स हैं। पर बेहतर रनरेट होने के कारण न्यूज़ीलैंड अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। इंग्लैंड इस टेबल में दूसरे नंबर पर है। अगर भारतीय टीम कल ज़िम्बाब्वे को हरा देती है तो सेमीफाइनल में उनका प्रवेश अपने ग्रुप B की पहली टीम के तौर पर होगा। ऐसे में भारत का सामना ग्रुप B की दूसरी टीम यानि की इंग्लैंड से होगा। पर इसके लिए भारत का ज़िम्बाब्वे को हराना ज़रूरी है। ऐसी स्थिति में इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में 10 नवंबर को एडिलेड में भारत और इंग्लैंड का आमना-सामना देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: पिछली बार के विजेता ऑस्ट्रेलिया की हुई टूर्नामेंट से छुट्टी, जानिए वजह
ग्रुप B से सेमीफाइनल में पहुँचने वाली दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका या पाकिस्तान होगी। भारत के अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने पर दूसरे नंबर की टीम का इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में 9 नवंबर को सिडनी में न्यूज़ीलैंड से आमना-सामना होगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों का 13 नवंबर को मेलबर्न में फ़ाइनल में ट्रॉफी के लिए मैच होगा।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: इस टूर्नामेंट के 5 सबसे लंबे सिक्स, लिस्ट में एक ही देश के 3 खिलाड़ी हैं शामिल
Updated on:
6 Nov 2022, 8:55 AM IST
Published on:
5 Nov 2022, 6:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.