17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डे-नाईट टेस्ट खेलने की जिद पर अड़ा ऑस्ट्रेलिया, भारत के जवाब का इंतजार

डे-नाईट टेस्ट के पक्ष में हैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ जेम्स सदरलैंड, है भारत के जवाब का इन्तजार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 30 Apr 2018, 5:25 PM IST

DAY NIGHT TEST BETWEEN INDIA AND AUSTRALIA

नई दिल्ली। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेम्स सदरलैंड को उम्मीद है कि भारत जब साल के अंत में आस्ट्रेलिया के दौर पर आएगा तो एडिलेड में वह दिन-रात प्रारूप में टेस्ट मैच खेलेगा। सीए ने सोमवार को ही अपने ग्रीष्मकालीन अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम की घोषणा की है लेकिन उसने छह दिसंबर को भारत के खिलाफ एडिलेड में होने वाले टेस्ट मैच को लेकर किसी तरह की पुष्टि नहीं की है।


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है डे-नाईट टेस्ट
आस्ट्रेलिया ने साल 2015 से दिन-रात प्रारुप टेस्ट मैच की शुरुआत की है, लेकिन भारत इसके खिलाफ ही रहा है। सदरलैंड को उम्मीद है कि हाल में भारत के अक्टूबर में वेस्टइंडीज के साथ इस प्रारुप में टेस्ट मैच खेलने के बातों से इसमें बदलाव आएगा। एक क्रिकेट वेबसाइट ने सदरलैंड के हवाले से लिखा है, "एडिलेड में भारत के साथ दिन-रात प्रारुप में टेस्ट मैच खेलना हमारी प्राथमिकता है, लेकिन अभी भी हम इस पर बात कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि इस पर जल्द ही हमें जबाव मिलेगा।"


लम्बे दौरे पर ऑस्ट्रेलिया जाएगा भारत
भारत, आस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगा जिसकी शुरुआत 20 से 25 नवंबर से हो रही है। इसके बाद वह छह से 10 दिसंबर तक एडिलेड में पहला टेस्ट मैच खेलेगा। इसके बाद पर्थ (14 से 18 दिसंबर), मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। पर्थ का नया स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। टेस्ट सीरीज के बाद भारत 12 से 18 जनवरी के बीच तीन वनेड मैचों की सीरीज खेलेगा।


बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल
T20
नवंबर 20- पहला टी20- गब्बा, ब्रिसबेन
नवंबर 23- दूसरा टी20- मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न
नवंबर 25- तीसरा टी20- सिडनी क्रिकेट ग्राउंट, सिडनी

टेस्ट
दिसंबर 6-10, पहला टेस्ट, ओवल
दिसंबर 14-18, दूसरा टेस्ट, पर्थ
दिसंबर 26-30, तीसरा टेस्ट, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड
जनवरी 3-7, चौथा टेस्ट, सिडनी

वनडे
जनवरी 12, पहला वनडे, सिडनी
जनवरी 15, दूसरा वनडे, ओवल
जनवरी 18, तीसरा वनडे, मेलबर्न