30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG Playing 11: विराट कोहली की वापसी से होगी तिलक वर्मा की छुट्टी, शुभमन गिल का भी करेगा पत्ता

IND vs AFG: इस मुकाबले में विराट कोहली की 14 माह बाद टी20 में वापसी होने जा रही है। वह मोहाली के मैच में नहीं खेले थे। उनके टीम में आने से खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा का पत्ता कटेगा।

2 min read
Google source verification
afg_vs_ind.png

India vs Afghanistan 2nd T20 Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज खेला जाएगा। इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी तय है। उनके आने से टीम में कुछ बदलाव होंगे। इस सीरीज अक पहला मैच मोहाली में खेला गया था। उस मुक़ाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी।

विराट कोहली ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला 14 महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। कोहली ने निजी कारणों के चलते सीरीज का पहला मुकाबला नहीं खेला। मगर वह अब टीम के साथ जुड़ गए हैं और पूरी तरह से अपनी सेवाएं देने के लिए उपलब्ध हैं। उनके टीम में आने से खब्बू बल्लेबाज तिलक वर्मा का पत्ता कटेगा। वर्मा को पिछले कुछ समय से लगातार मौके मिल रहे हैं लेकिन वे अबतक कुछ खास नहीं कर पाये हैं।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी टी20 क्रिकेट में लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। ऐसे में इस मुक़ाबले में यशस्वी जायसवाल की वापसी हो सकती है। पिछले मुक़ाबले में वह चोट के चलते नहीं खेले थे। अगर जायसवाल इस मुक़ाबले में भी नहीं खेलते हैं तो विराट कोहली कप्तान रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं और प्लेइंग 11 में संजू सैमसन को चुना जा सकता है। वहीं बॉलिंग यूनिट में भी भारत लोकल बॉय आवेश खान को मौका देकर बदलाव कर सकते हैं। देखने वाली बात यह होगी कि आवेश किसकी जगह टीम में आते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 -
भारत - रोहित शर्मा (कप्तान),यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई/रहमत शाह, इब्राहिम जादरान (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल- हक, फजलहक फारूकी।