
India vs Afghanistan Test: अफगानिस्तान टेस्ट टीम का ऐलान, टीम में शामिल है 4 स्पिनर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण का सफर थम चुका है। भारत समेत दुनिया की अन्य टीमें भी अब अपनी आगामी सीरीजों की तैयारी में जुट चुकी है। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट मैच में खेलेगी। यह मैच बेंगलोर में 14 जून से खेला जाएगा। यह अफगानिस्तान टीम का पहला टेस्ट टीम होगा। इस मैच के लिए अफगानिस्तान टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कप्तानी असगर स्टैनिकजाई को सौपी गई है। भारत की धीमी पिचों को देखते हुए अफगान टीम में चार स्पिनरों को शामिल किया गया है।
16 सदस्यीय दल का ऐलान -
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयन समिति ने इस मैच के लिए 16 खिलाड़ियों का दल बनाया है। टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी भी हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में सनराइजरर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। आईपीएल के दौरान राशिद खान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। ऐसे में उनसे इस टेस्ट मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुजीब उर रहमान को भी शामिल-
21वीं सदी में जन्मे इंटरनेशनल क्रिेकटर मुजीब उर रहमान को भी इस टीम में शामिल किया गया है। मुजीब आईपीएल -11 के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में शामिल थे। जहां उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। लेकिन लीग राउंड के अंतिम सप्ताह में चोटिल हो गए थे। जिसके चलते अंतिम के मुकाबले में वो नहीं खेल सके थे। लेकिन अब टेस्ट टीम में खेलते दिखेंगे।
अफगानिस्तान की टेस्ट टीम- असगर स्टैनिकजाई (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, जावेद अहमदी, इहसानुल्लाह जन्नत, रहमत शाह, नासिर जमाल, हश्मतुल्लाह शाहिदी, अफसर जजाई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जाहिर खान, हम्जा होटक, सैयद अहमद शेरजाद, यामिन अहमदजाई, वफादार मोमांद, मुजीब उर रहमान।
भारत की टेस्ट टीम-अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिखर धवन , मुरली विजय , के एल राहुल, चेतेश्वर पुजारा , करुण नायर, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर।
साहा के खेलने पर संशय-
इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगता दिख रहा है। इस टेस्ट मैच के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा चोटिल हो चुके है। हालांकि अभी इस मैच में अभी तकरीबन 15 दिन का समय बाकी है। लेकिन यदि तब तक साहा फिट नहीं होते है तो दिनेश कार्तिक या पार्थिव पटेल को टीम में शामिल किया जा सकता है।
Published on:
29 May 2018 04:26 pm
