
AFGHANISTAN TEST: राशिद खान नहीं यह गेंदबाज करेगा भारत की जीत मुश्किल, इतिहास भी है इस बात का गवाह
नई दिल्ली। अफगानिस्तान कुछ ही दिनों में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला 12वां देश बनने वाला है। वह 14 जून को अपना पहला मैच भारत के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगा। इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली मौजूद नहीं रहेंगे, उनकी जगह कप्तानी का जिम्मा अजिंक्य रहाणे संभालेंगे। इस टेस्ट मैच क्रिकेट पंडितों के हिसाब से अफगानिस्तान की स्पिन तिकड़ी भारत के लिए खतरे पैदे कर सकती है। राशिद खान इस वख्त सीमित ओवर क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज हैं, सभी के हिसाब से वह भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं लेकिन इतिहास बताता है कि राशिद नहीं बल्कि अफगानिस्तान का यह गेंदबाज भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।
इनके खिलाफ नहीं चलते हैं भारतीय बल्लेबाज
भारतीय बल्लेबाजों को पिछले कुछ समय से पाया गया है कि वह ऑफ स्पिन गेंदबाजों को खेलने में सक्षम नहीं है। अभी 2017 में ऑस्ट्रेलिया जब भारत आई थी तो उनके बाएं हाथ के ऑफ स्पिन गेंदबाज स्टीव ओ कैफी ने 4 मैचों में 19 विकेट लिए थे, साथ ही नाथन लायन की ऑफ स्पिन के भी 19 शिकार हुए थे। इससे साथ ही 2017 में दिसम्बर में भारत आई श्रीलंका टीम के ऑफ स्पिनर दिलरुआन परेरा ने भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। इससे पहले 2016-17 में भारत दौरे पर आई इंग्लैंड टीम के दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर मोइन अली ने भी भारतीय टीम को मुश्किलों में डाला था। उससे पहले इंग्लैंड के ग्रीम स्वान ने इंग्लैंड टीम को अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से भारत में टेस्ट सीरीज जिताई थी। इसके साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाज अजंथा मेंडिस ने भी भारत के बल्लेबाजों को परेशान किया है।
अफगानिस्तान में यह हैं ऑफ स्पिनर
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर नाम कमाने वाले अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान को आप जानते ही होंगे। वह इस आईपीएल में पंजाब के लिए खेल रहे थे। उनका प्रदर्शन अभी तक अफगानिस्तान टीम के लिए शानदार रहा है। वह एक ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं, आपको बता दें कि वह अभी केवल 17 साल के हैं। इसके साथ ही उनके चाचा नूर अली जदरान भी अभी अफगानिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय टीम में खेल रहे हैं। और तो और मुजीब एक राजघराने से आते हैं। अब बात करते हैं मुजीब के प्रदर्शन की। मुजीब ने ODI में 16 की शानदार औसत से 15 मैचों में 35 विकेट लिए हैं। वहीं उन्होंने आईपीएल में 20 की औसत से 11 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। मुजीब का अंतर्राष्ट्रीय करियर छोटा मगर शानदार रहा है और वह भारत के खिलाफ राशिद से बड़ी परेशानी बन सकते हैं।
अफगानिस्तान के पास हैं दो और स्पिनर
राशिद खान ने जबसे क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है तभी से वह सुर्खियों में रह हैं। वह अपने ODI करियर में केवल 43 मैचों में 14 की औसत से 100 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। राशिद और मुजीब के अलावा अफगानिस्तान टीम में मोहम्मद नबी भी हैं जोकि इन दोनों ही खिलाड़ियों से पुराने हैं और टीम की रीढ़ की हड्डी हैं। नबी शानदार ऑफ स्पिन गेंदबाज के साथ शानदार बल्लेबाज भी हैं। यह स्पिन तिकड़ी भारत के लिए बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकती है। भारत के लिए अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को जमकर बल्लेबाजी करनी होगी। मुरली विजय और शिखर धवन से भारत को अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। विराट की जगह लोकेश राहुल टीम में शामिल किए जा सकते हैं। भारत का पलड़ा इस मैच में भरी है लेकिन वह अफगानिस्तान जैसी जुनूनी टीम को हलके में नहीं ले सकती।
Published on:
10 Jun 2018, 5:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.