30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS: आखिरी टी20 में आज धाकड़ ऑलराउंडर की होगी वापसी! ये मैच विनर होगा बाहर

IND vs AUS 5th T20 Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 3-1 से आगे है। ऐसे में आज का मैच औपचारिक होगा, जिसमें प्‍लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Dec 2023, 9:44 AM IST

ind_vs_aus_5th_t20_probable_playing_xi.jpg

IND vs AUS 5th T20 Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच आज बेंगलुरु में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में पहले ही 3-1 की बढ़त के साथ खिताब पर कब्‍जा कर चुकी है। ऐसे में आज का मैच औपचारिक होगा, जिसमें प्‍लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज दोनों ही टीम अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकती हैं। भारत की प्‍लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। आइये मैच से पहले जानते हैं दोनों की संभावित प्‍लेइंग क्‍या हो सकती है?


अक्षर पटेल को मिल सकता है आराम

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 में आज भारत की प्‍लेइंग इलेवन में पिछले कुछ समय से इंजर्ड चल रहे वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हो सकती है। क्‍योंकि वॉशिंगटन सुंदर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट मैच विनर अक्षर पटेल को आराम देकर सुंदर को आजमा सकता है।

भारत की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर, आवेश खान और मुकेश कुमार।

ऑस्‍ट्रेलिया की संभावित प्‍लेइंग इलेवन

जोश फिलिप, ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमॉट, आरोन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन ड्वारशुइस, केन रिचर्डसन/नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ और तनवीर सांघा।