31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 वर्ल्ड कप का फाइनल आज, जानें कब-कहां देखें बिलकुल फ्री

India vs Australia U19 World Cup Final 2024 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज 11 फरवरी को खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि आप इस मैच को कब और कहां फ्री लाइव देख सकते हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Feb 2024, 11:58 AM IST

u19_world_cup_final_live_streaming.jpg

India vs Australia U19 World Cup Final 2024 Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच U19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज रविवार 11 फरवरी को भारतीय समयानुसार, दोपहर 1.30 बजे से बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। कप्तान उदय सहारन की अगुवाई में जहां टीम इंडिया खिताब जीतने का सिक्‍स लगाने के इरादे से उतरेगी तो वहीं ऑस्‍ट्रेलिया की टीम ह्यू वेइब्गेन के नेतृत्‍व में खिताब का चौका लगाने के लिए पूरा जोर लगाएगी। ऐसे में दर्शकों को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच से पहले एक नजर डालते हैं, इससे जुड़ी महत्‍वपूर्ण जानकारियों पर।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल रविवार 11 फरवरी को भारतीय समयानुसार 1.30 बजे से खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल कहां खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल कौन से टीवी चैनल पर देख सकते हैं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्‍स पर देख सकते हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कौन से ऐप पर देख सकते हैं?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फ्री देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सनराइजर्स ने लगातार दूसरी बार जीता SA20 का टाइटल, खुशी से झूम उठीं काव्या मारन

भारतीय U19 टीम

आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन धस, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिंबानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे, आराध्या शुक्ला, अंश गोसाई, धनुष गौड़ा, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान और इनेश महाजन।

ऑस्ट्रेलियन U19 टीम

हैरी डिक्सन, सैम कोन्स्टास, ह्यू वेबजेन (कप्तान), हरजस सिंह, रयान हिक्स (विकेटकीपर), ओलिवर पीक, टॉम कैंपबेल, राफ मैकमिलन, टॉम स्ट्राकर, महली बियर्डमैन, कैलम विडलर, लाचलान एटकेन, चार्ली एंडरसन, हरकीरत बाजवा, कोरी वास्ले और एडन ओ कॉनर।

यह भी पढ़ें : U19 World Cup 2024 का फाइनल आज, जानें टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की ताकत