11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज का निर्णायक मैच आज, रात 10 बजे से नहीं होगा आज का मैच

INDIA VS ENGLAND 3RD T20, तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 8 Jul 2018, 2:07 PM IST

INDIA VS ENGLAND 3RD T20

IND VS ENG T20: रात 10 बजे नहीं बल्कि इस समय शुरू होगा मैच, जल्द खबर पढ़े नहीं तो छूट जाएगा मैच

नई दिल्ली। तीन टी-20 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगी। भारत ने मैनचेस्टर में खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन कार्डिफ में शुक्रवार देर रात खेले गए मैच से इंग्लैंड ने सीरीज में बराबरी कर ली। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड कि टीम ने अच्छी तेज गेंदबाजी और एलेक्स हेल्स की बदौलत मैच जीत लिया था। सीरीज जीतने के लिए भारत को आज का यह मुकाबला जीतना होगा। आपको बता दें कि तीसरे T20 मैच के शुरू होने का समय पहले हुए दो मैचों से अलग है।


इस समय शुरू होगा मैच
अगर आप तीसरा मैच देखना चाहते हैं तो जान लें कि यह मैच पिछले दो मैचों की तरह रात 10 बजे न शुरू होकर शाम 6:30 बजे शुरू होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला अहम है, यह मुकाबला आप सोनी टेन चैनल पर टीवी पर मैच देख सकते हैं। इंग्लैंड के हिसाब से यह मैच दिन के 2 बजे शुरू हो रहा है। अधिकतर T20 मुकाबले शाम में होते हैं लेकिन यह मुकाबला दिन में खेला जा रहा है ऐसे में भारतीय दर्शकों को यह मैच देखने में आसानी होगी क्योंकि उनको रातों में अपनी नींद ख़राब नहीं करनी पड़ेगी।


दूसरे मुकाबले में फ्लॉप रहे थे भारतीय बल्लेबाज
दूसरे मैच में भारतीय ऊपरी क्रम पूरी तरह से ढह गया था। पहले मैच के शतकवीर लोकेश राहुल का बल्ला भी शांत रहा था। वहीं रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना भी सस्ते में पवेलियन लौट लिए थे।कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को संभाला था और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था। तीसरे मैच में भारतीय ऊपरी क्रम को अपनी फॉर्म में लौटना होगा। वहीं कोहली और धोनी तथा हार्दिक पांड्या को अपने फॉर्म को बरकरार रखना होगा।


भारतीय गेंदबाजों को निभानी होगी अहम भूमिका
तेज गेंदबाज उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआत में टीम को विकेट दिलाए थे। आखिरी मैच में भारत के लिए यह बहुत जरूरी होगा कि वह इंग्लैंड के ऊपरी क्रम को जल्दी पवेलियन में बैठा दे और ऐसे में भुवनेश्वर, उमेश के अलावा पांड्या को अहम भूमिका निभानी होगी। पहले मैच में पांच विकेट लेने वाल कुलदीप को दूसरे मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने आसानी से खेला था। वहीं उनके साथी चहल दोनों मैचों में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। दोनों के लिए तीसरा मैच अहम होगा।


चुनौती को तैयार है इंग्लैंड
इंग्लैंड ने दूसरे मैच में बताया है कि वह बिना तैयारी के नहीं उतरती। बल्लेबाजी में उसके पास खेल के छोटे प्रारुप के बड़े नाम हैं। हालांकि दूसरे मैच में ऊपरी क्रम कुछ कर नहीं पाया था। जोस बटलर, जेसन रॉय जल्दी पवेलियन लौट गए थे। इयोन मोर्गन भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। अंत में हेल्स को जॉनी बेयर्सटो का अच्छा साथ मिला था। गेंदबाजों ने दूसरे मैच में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। आदिल राशिद, डेविड विले, जैक बाल और क्रिस जोर्डन ने भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाए रखा था।