
कुलदीप यादव ने गलत ले लिया धोनी से पंगा, माही ने कर दिया बुरा हाल
नई दिल्ली। भारतीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे थे। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ कार्डिफ में केक काटा और सभी ने इस मोमेंट को काफी एन्जॉय किया। धोनी की फैमिली के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी वहां पर मौजूद थे। इसका वीडियो धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, इसमें भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव धोनी के चेहरे पर केक पोतते हुए दिख रहे हैं लेकिन मामला यहां खत्म नहीं हुआ धोनी ने इसका बदला तुरंत ही ले लिया। इस पूरे वाकये को साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा ने मजे लेते हुए देखा।
धोनी ने इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट
धोनी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा "यही होता हैं जब आप पूरे साल सभी पर दादागिरी करते घूमते हैं और जब युवाओं को मौका मिलता है तो वह आपसे बदला लेने को चूकते नहीं हैं। शुक्रिया दोस्तों इस दिन को खास बनाने के लिए।" इस वीडियो में देख सकते हैं कि कुलदीप पहले एमएस धोनी के चेहरे पर केक लगाते हैं, इसके बाद धोनी कुलदीप को पकड़ के उनके चेहरे, गर्दन और बालों में जमकर केक लगा देते हैं।
BCCI ने दी ट्वीट कर शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेट बोर्ड(BCCI) ने दिन में वर्ल्ड कप विजेता कप्तान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीटर के जरिए एक वीडियो शेयर किया था, इस वीडियो में सभी भारतीय खिलाड़ी एक-एक करके धोनी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए। वीडियो के अंत में धोनी की बेटी जीवा उनको विश करती और यह कहती नजर आई कि "पापा आप बूढ़े हो रहें हैं।"
पत्नी साक्षी ने भी किया विश
धोनी की पत्नी साक्षी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा कि "हैप्पी बर्थडे! शब्द यह समझा नहीं सकते की तुम कितने अच्छे इंसान हो। पिछले 10 सालों में मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा हैं और सीखती रहूंगी। शुक्रिया मुझे जिंदगी को सही तरीके से जीना सिखाने के लिए। बहुत सारा प्यार और शुक्रिया मेरी जिंदगी को इतना खूबसूरत बनाने के लिए।"
A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on
Published on:
08 Jul 2018 10:14 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
