
धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट की दिवानी है दुनिया, लखनवाइट्स बोले- बेस्ट हैं माही
लखनऊ. आज पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है। लखनऊ समेत पूरी दुनिया में उनकी जबर्दस्त फैन फालोइंग है। महेंद्र सिंह धोनी भले ही 37 साल के हो गये हैं, लेकिन जब वह क्रिकेट के मैदान पर होते हैं, युवाओं को भी मात देते नजर आते हैं। वर्ल्ड फेमस उनका हेलिकॉप्टर शॉट लखनवाइट्स को खास पसंद है। राजधानी के लोगों ने भी दायें हाथ के दिग्गज विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया के साथ हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 24 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। धोनी ने यह पारी ऐसे समय में खेली, जब टीम को उनकी जरूरत थी। टीम इंडिया भले ही इस मैच को हार गई हो, लेकिन हर तरफ धोनी की वाहवाही हो रही है।
लखनवाइट्स बोले- महेंद्र सिंह धोनी हैं सबसे कूल
लखनऊ हजरतगंज निवासी अतुल कुमार कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी जब क्रीज पर होते हैं तो उन्हें उनमें सचिन तेंदुलकर वाली छवि नजर आती है। वह कहते हैं कि विश्व क्रिकेट में आज भी कोई महेंद्र सिंह धोनी का सानी है। चौक निवासी राम नरेश महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया सर्वश्रेष्ठ फिनिशर मानते हैं। उनका मानना है कि मौजूदा टीम इंडिया में लगभग हारे हुए मैच को जिताने की क्षमता सिर्फ धोनी के पास ही है। लड़के ही नहीं लड़कियां भी माही की जबर्दस्त फैन हैं। डालीगंज की कृतिका धोनी को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए कहती हैं कि दुनिया में उनके जैसा कोई कूल खिलाड़ी नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
टेस्ट क्रिकेट करियर
डेब्यू- 1 दिसंबर 2005 को श्रीलंका के खिलाफ
90 मैचों में 06 शतक और 33 अर्धशतकों की मदद से कुल 4876 रन बनाये। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 224 है। इतने ही मैचों में धोनी ने 256 कैच पकड़े और 38 स्टम्पिंग की।
वनडे क्रिकेट करियर
डेब्यु- दिसंबर 2004 में बंगलादेश के खिलाफ चटगांव में
318 वनडे मैचों में 10 शतक और 67 अर्धशतकों की मदद से 9967 रन बनाये हैं। वनडे मैचों में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 183 रन है। इतने ही वनडे मैचों में धोनी ने 297 कैच पकड़े हैं, वहीं 107 बार स्टम्पिंग कर खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई है।
टी- 20 क्रिकेट करियर
डेब्यू- दिसंबर 2006 में जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ।
महेंद्र सिंह ने अब तक 90 टी20 मैच खेले हैं। निचले क्रम पर उतरने वाले दाहिने हाथ के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 में दो लगाये हैं। टी20 में उनका बेस्ट स्कोर 56 रन है।
Published on:
07 Jul 2018 05:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
