8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धोनी के जन्मदिन पर अनुष्का की ये फोटो वायरल, लोगों ने कहा-गुस्से में हो क्या?

धोनी के जन्मदिन पर अनुष्का की ये फोटो वायरल, लोगों ने कहा-गुस्से में हो क्या?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 7 Jul 2018, 5:53 PM IST

MS DHONI

MS DHONI

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने 37वें जन्मदिन का जश्न इंग्लैंड में शुक्रवार की देर रात को मनाते हुए नजर आए। उनका जन्म झारखंड के रांची में 7 जुलाई, 1981 में हुआ था। धोनी के इस सेलिब्रेशन में विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शिरकत करने पहुंचे थे। साथ ही धोनी के बर्थ डे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया हैं।

दो फिल्में फ्लॉप होने के बाद अथिया ने लिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सहारा

परिवार संग मनाया जन्मदिन

वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी नजर आ रही हैं। इसमें धोनी जहां केक काटते दिख रहे हैं वहीं बेटी जीवा भी बैठी हैं और आस-पास भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

फिर कानूनी पचड़े में फंसे सलमान खान, लगाने पड़ सकते हैं कोर्ट के चक्कर!

Tumhey aaur kya Doon mai dil ke sivaay, tumko hamaari umar lag jaaye

A post shared by Arun Pandey (@arunpandey0909) on

पार्टी में अनुष्का दिखीं गुस्से में

धोनी के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। इन्हीं में से एक फोटो में अनुष्का शर्मा गुस्से में दिख रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर धोनी की पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा इसी तस्वीर को लेकर हो रही है। एक तरफ जहां पार्टी में मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है वहीं विराट और अनुष्का दोनों के ही चेहरे पर उदासी छाई हुई है। साथ ही फोटो को लेकर लोगों ने कमेंट करना भी शुरू कर दिया है। किसी ने पूछा कि अनुष्का गंभीर क्यों हैं, तो किसी ने पूछा कि अनुष्का के दिमाग में आखिर चल क्या रहा है।

छूटते नहीं छूट रही है कैटरीना से सलमान की दिल्लगी, सरेआम बोल पड़े -'बेबी...'

अनुष्का, विराट के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंची

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 2-0 से जीतने के बाद अनुष्का इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के समय लंदन पहुंचीं और उसके बाद विराट कोहली से मुलाकात की थी। बता दें कि अनुष्का विराट के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंची थीं। उन्हें बाद में अकेले इंग्लैंड जाना पड़ा था। धोनी के जन्मदिन के इस फोटो को लेकर जैसे भी कमेंट्स आ रहे हों लेकिन विराट और धोनी के बीच गहरी दोस्ती है और साथ ही अनुष्का और साक्षी भी अच्छी दोस्त हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस तस्वीर के समय अनुष्का किसी खास सोच में डूबी हो सकती हैं। खैर धोनी के जन्मदिन का सेलिब्रेशन बेहद शानदार तरीके से मनाया गया और पूरी टीम ने उनके लिए मिलकर गीत भी गाया।

भोजपुरी के स्टार रवि किशन ने बॉलीवुड के इस एक्टर के गाने पर की मस्ती