लगे शुरूआती झटके
अभ्यास मैच में भारत का ऊपरी क्रम पूरी तरह से बिखर गया। सिर्फ मुरली विजय (53) ही विकेट पर पैर जमा सके। शिखर धवन (0), चेतेश्वर पुजारा (1) और अजिंक्य रहाणे (17) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट लिए। भारतीय टीम का स्कोर एक समय पर 44 रनों पर तीन विकेट हो गया था जिसके बाद मुरली विजय, विराट कोहली, लोकेश राहुल ने उपयोगी पारियां खेलते हुए भारतीय टीम को संभाला।