4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Ireland: आयरलैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय खिलाड़ियों की हुई मौज, इतने दिनों की मिली छुट्टी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खत्म हो चुकी है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम 2 मैचों की T20 सीरीज के लिए आयरलैंड दौरे पर रवाना होगी, इस दौरे पर जाने से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को 3 दिन का ब्रेक देने का फैसला किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 20 Jun 2022, 12:41 PM IST

india_tour_of_ireland_2022.jpg

India Tour of Ireland 2022

India tour of Ireland: गौरतलब है कि टीम इंडिया (Team India) को हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में आगामी आयरलैंड दौरे पर दो T20 मैच खेलने हैं, जो 26 और 28 जून को खेले जाएंगे। इस दौरे पर जाने से पहले बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को 3 दिन का ब्रेक देने का फैसला किया गया है। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत सोमवार को लंदन के लिए रवाना होंगे

BCCI सूत्र ने दी जानकारी

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि 'आयरलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए चुने गए सभी खिलाड़ियों को 3 दिन का ब्रेक पर स्वदेश लौटेंगे। इस सीरीज के लिए कोई जैविक रूप से सुरक्षित माहौल नहीं बनाया गया है लेकिन खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार नहीं जाएंगे। कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2022 से ही लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और यह उचित है कि वह इस समय कुछ टाइम अपने घर पर बिताएं'

यह भी पढ़ें - IND vs SA: बारिश की वजह से भारत का 11 साल का सपना हुआ चकनाचूर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवां मुकाबला रहा बेनतीजा

23 जून को उड़ान भरेंगे

बता दे कि आयरलैंड दौरे पर दो T20 मैच की सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ 23 जून को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और सहयोगी स्टाफ के साथ मुंबई में इकठ्ठा होंगे। सूत्र ने बताया है कि लक्ष्मण और खिलाड़ी 23 जून को मुंबई में इकट्ठा होंगे और वे अगले दिन डबलिन के लिए रवाना होंगे। साथ ही यह खिलाड़ी पहले ही सीरीज खेल कर आ रहे हैं इसलिए लय में आने की कोई जरूरत नहीं है साथ ही यह दो मैचों की सीरीज है। इसलिए आपको एडजेस्टमेंट बिठाने के लिए भी ज्यादा समय की जरूरत नहीं है।

बता दें कि आगामी आयरलैंड दौरे में भारत 26 और 28 जून को दो T20 मैच मालाहिडे में खेलेगी। इस सीरीज के लिए पहली बार हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है। जबकि नियमित कोच राहुल द्रविड़ के बजाए इस दौरे में वीवीएस लक्ष्मण कोच की भूमिका निभाएंगे

यह भी पढ़ें - IND vs SA: डेविड मिलर ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका की तरफ से 100 T20 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

Indian t20 squad against Ireland 2022: हार्दिक पांड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक( विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक