2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Leicestershire: आखिरी दिन शुभमन गिल ने ठोका पचासा, ड्रा पर खत्म हुआ मुकाबला

भारत और लीसेटशायर के बीच प्रैक्टिस मुकाबला चौथे दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ। आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने 62 रनों की शानदार पारी खेली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 26 Jun 2022, 9:39 PM IST

shubman_gill_test.jpg

Shubman Gill

India vs Leicestershire Warm up Match: भारत और लीसेटशायर के बीच चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच आज ड्रॉ पर खत्म हुआ। आखिरी दिन भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने 77 गेंदों में 62 रनों की शानदार पारी खेल, अर्धशतक जमाया। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 2 छ'क्के भी लगाए। इसके अलावा हनुमा विहारी भी 26 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक लुइस किम्बर 58 और जॉय एवीसन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे

फॉर्म में लौटे गिल

आखिरी दिन लीसेटशायर की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल ने फॉर्म में लौटते हुए शानदार पचासा ठोका, उन्होंने 62 रनों की पारी खेली। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले यह भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। क्योंकि नियमित ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) चोट की वजह से ही दौरे पर नहीं आए हैं। जबकि रोहित शर्मा को कोविड की वजह से आखिरी टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें - India vs Ireland 1st T20: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, उमरान मलिक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किया डेब्यू

इस प्रैक्टिस मैच में गिल का फॉर्म में लौटना, भारतीय टीम के लिए एक अच्छा संकेत है। सूत्रों के मुताबिक गिल के साथ आखिरी टेस्ट मैच में हनुमा विहारी ओपन करते हुए नजर आ सकते हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक लीसेटशायर ने 66 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। भारत की तरफ से इस मैच में रविचंद्रन अश्विन ने दो जबकि शार्दुल ठाकुर और रविंद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया। इस प्रैक्टिस मैच में श्रीकर भरत और शुभमन गिल ने रन बनाने के साथ, भारत के लिए टेस्ट मैच से पहले विकल्प भी खोल दिए हैं। जबकि पंत ने भी पहली पारी में 76 रन बनाकर अपनी दावेदारी को मजबूती दी थी।

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

India test squad against england 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत व केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा