25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND Vs NZ: भारत के लिए करो या मरो मुकाबला, ऐसी है लखनऊ की पिच और मौसम का हाल

IND Vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं।
2 min read
Google source verification
india_nz_1st_odi.png

India vs New Zealand 2nd T20 Pitch and Weather report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराकर इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए यह 'करो या मरो' मुक़ाबला है। ऐसे में वह यह मैच हर हाल में जीतना चाहेगा। तो आइए मैच से पहले जानते हैं लखनऊ के मौसम और पिच का हाल।

कैसी है इकाना स्टेडियम की पिच? -
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां हर बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। भारतीय टीम ने लखनऊ में दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और दोनों में उसे जीत हासिल हुई है। दोनों बार भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की है और 190+ स्कोर बनाया है। पिच पर शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान रहेगा क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा विकेट धीमा होता चला जाएगा।

लखनऊ के मौसम का हाल -
लखनऊ में बादल छाए हुए हैं। मैच के दौरान यहां का अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। साथ ही 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है।

हेड टू हेड -
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को चार मैचों में जीत मिली। दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी।