30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind Vs Nz 2nd T20 : टिम साउदी ने हैट्रिक बनाकर रोका भारत के रनों का तूफान, की मलिंगा के रिकॉर्ड बराबरी

India vs New zealand 2nd T20 : माउंट माउनगनुई के बे ओवल में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक ठोका है तो वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने शानदार हैट्रिक बनाई है। साउदी की टी20 में यह दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले लसिथ मलिंगा ही टी20 में विकेटों की दो हैट्रिक बना सके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2022, 2:55 PM IST

india-vs-new-zealand-2nd-t20-tim-southee-completed-the-hat-trick.jpg

टिम साउदी ने हैट्रिक बनाकर 200 पार पहुंचने से पहले रोका रनों का तूफान।

India vs New zealand 2nd T20 : माउंट माउनगनुई के बे ओवल के मैदार में आज रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 192 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए जहां सूर्यकुमार यादव के शानदार शतक ठोका है तो वहीं न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने शानदार हैट्रिक बनाई है। हालांकि साउदी की यह हैट्रिक न्यूजीलैंड को कुछ ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा सकी। क्योंकि तब भारतीय टीम 190 के स्कोर तक पहुंच चुकी थी। इस हैट्रिक के साथ टिम साउदी ने लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

टीम साउदी ने अपने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या को नीसम के हाथों कैच कराया। इसके बाद भारत की तरफ से बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपक हुड्‌डा को टिम साउदी ने फर्गुसन के हाथों कैच कराकर आउट किया। उधर, दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव खड़े थे तो इधर विकेटों की झड़ी लग रही थी। जब टिम साउदी हैट्रिक पर थे तो वासिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन वह भी टिम साउदी की हैट्रिक को नहीं रोक सके और नीसम को कैच थमाकर चलते बने। इस हैट्रिक के साथ टिम साउदी की टी20 क्रिकेट में दो हैट्रिक हो गई हैं। इससे पहले टी20 में दो हैट्रिक का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम था। अब टिम साउदी ने लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

बारिश के कारण रुका खेल

बता दें कि न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए हैं। भारत की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने पहले पांच ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इसी बीच भारत को पहला झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। ऋषभ 13 गेंद में महज 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके बाद 6.4 ओवर के बाद एक बार फिर बारिश ने खेल को रोक दिया।

सूर्यकुमार ने 49 गेंद में बनाया शतक

बारिश के बाद खेल शुरू होने पर 10वे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 31 गेंद पर 36 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर टिम साउदी को कैच थमा बैठे। फिर 108 रन पर भारत का तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद सूर्यकुमार की आतिशी पारी जारी रही और उन्होंने 49 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उनके शतक की बदौलत ही भारत 192 रन का लक्ष्य देने में कामयाब हो सका है।