31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: टीवी पर नहीं यहां आएंगे भारत-न्यूजीलैंड मैच? जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

IND VS NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली यह टी-20 और वनडे सीरीज का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर अमेजन प्राइम वीडियो है। इसके अलावा फैंस इस मैच का लुत्फ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Nov 2022, 11:10 AM IST

india_vs_new_zealand.png

India vs New Zealand T20 series Live streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला कल यानि 18 नवम्बर को खेला जाएगा। यह मैच वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा। कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में युवा टीम टीम केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टीम के साथ भिड़ेगी। दोनों ही देश ऑस्ट्रेलिया में खेले आज्ञे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुए थे।

कहां देख पाएंगे भारत-न्यूजीलैंड सीरीज़?
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाली यह टी-20 और वनडे सीरीज टीवी पर नहीं दिखाई जाएगी। सोनी टीवी या फिर स्टार स्पोर्ट्स या हॉटस्टार पर यह सीरीज नहीं दिखाई जाएगी। इस सीरीज का आधिकारिक ब्रॉडकास्टर अमेजन प्राइम वीडियो है। पहली बार अमेज़न प्राइम ने किसी क्रिकेट सीरीज के राइट्स लिए हैं और फैंस इसे अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मयंक अग्रवाल को रिलीज किए जाने पर मांजरेकर का बयान, कहा - प्राइस टैग मदद नहीं करता

इसके अलावा जो लोग अमेजन के सब्स्क्रिप्शन पर पैसा खर्चा करना नहीं चाहते वे इस मैच का लुत्फ डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं। भारतीय टीम के लगभग सारे मैच डीडी स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट होते हैं। इस सीरीज के लिए सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा, बल्लेबाज विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल इस सीरीज में नहीं खेलेंगे।

टीम में कई युवा खिलाड़ी नजर आएंगे जिन पर भारतीय टीम का दारोमदार होगा। कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी यह कहा कि युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है कि वे टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करें। इस सीरीज में संजू सैमसन, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के पास अपनी छाप छोड़ने का बड़ा मौका है।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर ये क्या बोल गए पाक खिलाड़ी, कहा - वह सुस्त और आलसी हैं

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल -
पहला टी20 मैच: 18 नवंबर: वेलिंगटन
दूसरा टी20 मैच: 20 नवंबर: माउंट माउंगानुइक
तीसरा टी20 मैच: 22 नवंबर: नेपियर

भारतीय टीम स्क्वाड -
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।