31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर ये क्या बोल गए पाक खिलाड़ी, कहा – वह सुस्त और आलसी हैं

सलमान बट ने यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, 'रोहित शर्मा विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। हालांकि, मेरा मानना है कि इस विश्व कप में उन्हें जितना फिट होना चाहिए था, वह नहीं थे, वह सुस्त और आलसी दिख रहे थे, लेकिन वह वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Nov 2022, 9:56 AM IST

ro.png

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाक सलमान बट ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक विवादित बयान दिया है। हालांकि अपने इस बयान में उन्होंने रोहित की तारीफ भी की है। सलमान बट का मानना है कि रोहित फिर नहीं हैं और मैदान में सुस्त दिखाई देते हैं। बट ने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना चाहिए अगर वे ऐसा करते हैं तो वह अपनी टीम की सफलता में अधिक योगदान दे पाएंगे।

सलमान बट ने यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा, 'रोहित शर्मा विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। हालांकि, मेरा मानना है कि इस विश्व कप में उन्हें जितना फिट होना चाहिए था, वह नहीं थे, वह सुस्त और आलसी दिख रहे थे, लेकिन वह वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं।' पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आगे कहा, '"इसका मतलब यह नहीं है कि वह सक्षम नहीं है। अत्यधिक फिट नहीं होने के बावजूद, उसने अतीत में कुछ असाधारण पारियां खेली हैं। ' सलमान बट ने दावा किया कि अगर रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर काम करते हैं तो वह अपनी टीम की सफलता में अधिक योगदान दे पाएंगे।

यह भी पढ़ें: मयंक अग्रवाल को रिलीज किए जाने पर मांजरेकर का बयान, कहा - प्राइस टैग मदद नहीं करता

बट ने इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का कोच बनाने की बात भी कही। बट ने बताया कि धोनी एक रणनीतिक विशेषज्ञ हैं और टीम में उनकी मौजूदगी काफी काफी मददगार साबित हो सतकी है। उन्होंने कहा, ' एमएस धोनी की भागीदारी और मौजूदगी से भारतीय क्रिकेट को काफी फायदा होगा। क्योंकि जिस तरह का कप्तान वो रहे हैं, वह टीम के लिए रणनीतिक योजनाएं को बनाने में एक मज़बूत बिंदु साबित होंगे। वह शानदार स्वाभ के साथ एक रणनीतिक विशेषज्ञ है। वह उनके लिए लाभकारी होंगे।'

यह भी पढ़ें: FIFA: लियोनल मैसी ने अर्जेंटीना को नहीं, इन तीन देशों को बताया फीफा विश्व कप का प्रबल दावेदार

बट ने आगे कहा, 'इस तरह के दिमाग से खिलाड़ियों को ज़ाहिर तौर पर फायदा होगा। भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ेगा। आप अनुभव को हरा नहीं सकते, आप उस व्यक्ति को नहीं हरा सकते जिसने खुद चीजें की हैं।'