5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्‍तान, एशिया कप के विजेता को लेकर वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी

Asia Cup 2023 IND vs PAK : एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्‍तान की भिड़ंत 2 सितंबर को होगी। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एशिया कप 2023 का खिताब कौन जीतेगा, इसको लेकर भी अपनी राय जाहिर की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Aug 2023, 1:02 PM IST

india-vs-pakistan-who-will-win-the-asia-cup-2023-wasim-akram-predicted.jpg

भारत बनाम पाकिस्‍तान, एशिया कप के विजेता को लेकर वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी।

Asia Cup 2023 IND vs PAK : एशिया कप 2023 का आगाज 30 अगस्‍त से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्‍तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। वहीं, भारत का पहला मुकाबला चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ 2 सितंबर को श्रीलंका में होगा। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि एशिया कप में विश्व कप से पहले उपमहाद्वीप के गेंदबाजों की 50 ओवर के फॉर्मेट के लिए तैयारियों की परीक्षा होगी। इसके साथ ही अकरम ने एशिया कप 2023 का खिताब कौन जीतेगा, इसको लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।


दरअसल, पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वसीम अकरम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत, पाकिस्तान या फिर श्रीलंका हो सभी यह देखना चाहेंगे कि क्या गेंदबाज अपने कोटे के 10 ओवर करने की क्षमता रखते हैं या फिर नहीं। क्योंकि सभी इन दिनों हर मैच में चार ओवर करने की आदत पड़ गई है। बता दें कि इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला हा रहा है, जिसका वसीम अकरम ने भी स्‍वागत किया है।

किसी भी टीम की राह नहीं होगी आसान

अकरम ने कहा कि एशियाई क्रिकेट परिषद का 50 ओवरों के फॉर्मेट में एशिया कप का आयोजन करना स्‍वागत योग्‍य है। क्‍योंकि इस टूर्नामेंट के ठीक बाद वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। उन्‍होंने किसी भी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताने से साफ मना कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि किसी भी टीम की राह आसान नहीं वाली।

यह भी पढ़ें : एशिया कप में नहीं दिखेगा कोहली का 'जानी दुश्‍मन', टीम से कटा पत्‍ता

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहम

उन्होंने आगे कहा कि पिछली बार हमने भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेले जाने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन टूर्नामेंट श्रीलंका जीत गई। उन्‍होंने कहा कि भारत, पाकिस्‍तान और श्रीलंका तीनों ही टीम खतरनाक हैं और इनमें से कोई भी खिताब जीत सकता है। उन्‍होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला अहम है। लेकिन, आप श्रीलंका या बांग्लादेश को भी कम नहीं आंक सकते।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, ये दिग्गज चोट के कारण टीम से हुआ बाहर