18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 T20 खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, धोनी-विराट को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

रोहित शर्मा का टी-20 करियर बहुत ही शानदार रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उतरते ही रोहित ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो आजतक कोई नहीं कर पाया। उन्होंने भारत के कई दिग्गजों को पीछे कर दिया है।

2 min read
Google source verification
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने 16 रनों से जीत हासिल की। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में उतरते ही इतिहास रच दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 400 टी-20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी वो बन गए है। अपने करियर में रोहित शर्मा ने एक और नया कीर्तिमान बना दिया है। रोहित 400 टी20 मैच खेलने वाले दुनिया के नौवें क्रिकेटर बन गए हैं। रोहित शर्मा का टी-20 करियर बहुत ही शानदार रहा है। कई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर चुके हैं। इंटरनेशनल और IPL में कुछ रिकॉर्ड उन्होंने ऐसे बनाए है जिनका टूटना आगे बहुत मुश्किल होगा। टी-20 में उनका कप्तानी का रिकॉर्ड भी तक सबसे बेहतर रहा है।


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नया कारनामा

रोहित शर्मा साल 2007 वर्ल्ड कप से ही टी-20 मैच खेल रहे है। मेंस क्रिकेट में सबसे अधिक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। भारतीय कप्तान ने अब तक 140 T20 मैच खेले हैं। आपको बता दें रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और एमएस धोनी ही ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी-20 में 350 से अधिक मैच खेले हैं।

रोहित शर्मा ने अपने टी-20 करियर में भारत, भारत-ए, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई और मुंबई इंडियंस के लिए टी-20 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 मैच दिनेश कार्तिक ने खेले हैं। उनके नाम 368 मैच दर्ज हैं। इसके बाद धोनी (361) और विराट कोहली (354) का नंबर आता है।

यह भी पढ़ें- INS vs SA: सूर्या और विराट के आगे मिलर का शतक बेकार, दूसरे T20 में बने 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड



9वें नंबर पर रोहित शर्मा

वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित शर्मा का नंबर नौवें स्थान पर आता है। दुनिया में सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने अब तक 614 मैच खेले हैं। उनके बाद ड्वेन ब्रावो (556), शोएब मलिक (481), क्रिस गेल (463), सुनील नारायण (435), रवि बोपरा (429), आंद्रे रसेल (428) और डेविड मिलर (402) का नाम आता है। अब 400 से ऊपर के क्लब में रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA, 2nd T20: भारत ने साउथ अफ्रीका को 16 रनों से हराया