
India vs South Africa
India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आगामी 28 सितंबर से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की T20 सीरीज को 2-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं और दोनों टीम 28 सितंबर को पहले टी-20 मुकाबले में एक दूसरे से टकराएंगी। पिछली बार दोनों टीमों के बीच इसी साल जून में पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। बता दें कि इस सीरीज का कोई भी नतीजा नहीं निकला और यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। गौरतलब है कि फटाफट क्रिकेट की इस T20 सीरीज के लिए दोनों टीम का भी ऐलान हो चुका है। आइए आपको साउथ अफ्रीका के इस पूरे दौरे के बारे में विस्तार से बताते हैं
टी-ट्वेंटी सीरीज का पूरा शेड्यूल:
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुअनंतपुरम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा T20 मुकाबला 2 अक्टूबर को गुवाहाटी में और 4 अक्टूबर को अंतिम और तीसरा T20 मुकाबला होलकर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। सभी मुकाबले शाम 7:00 बजे शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें: 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के वो खिलाड़ी जो अभी भी है टीम का हिस्सा
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
India Squad for 3 T20i Against South Africa 2022- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
भारत के खिलाफ 3 मैचों की टी-ट्वेंटी सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम:
South Africa Squad for 3 T20i Against India 2022- टेंबा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडन मार्क्रम, डेविड मिलर, लूंगी एंगीडी, एनरिक नॉर्खिया, वायन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, रेली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्तब्स
Updated on:
26 Sep 2022, 5:53 PM IST
Published on:
26 Sep 2022, 5:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.