30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL 1st Test Day 2: भारत ने पहली पारी में बनाए 574 रन, रविंद्र जडेजा का तूफानी शतक; श्रीलंका के 4 विकटे गिरे

India vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी टीम इंडिया के नाम रहा। भारतीय टीम ने रविंद्र जडेजा के नाबाद 175 रन और ऋषभ पंत के 96 रनों की पारी के बदौलत पहली पारी में 574 रन बनाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 6 Mar 2022, 12:38 PM IST

India vs Sri Lanka 1st Test Day 2 Ravindra Jadeja shines in Mohali

IND vs SL

IND vs SL 1st Test Day 2: भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के मैदान पर पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी टीम इंडिया के नाम रहा। टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाकर पारी घोषित की। रविंद्र जडेजा 175 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 96 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 4 सिक्स और 9 चौके जड़े। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जडेजा टीम के हीरो रहे जिन्होंने नाबाद शतक के अलावा 1 विकेट भी झटका।

श्रीलंका टीम के लिए अब तक ये टेस्ट मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजरा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 26 और चरित असलांका 1 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया के लिए अश्विन ने 2 और जडेजा-बुमराह ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए थे। टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में ही 52 रन जोड़ दिए और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई।

हालांकि, रोहित शर्मा और मंयक अग्रवाल दोनों ही इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और क्रमश: 29 और 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 100वां टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली भी टच में नजर आए और 45 रनों की पारी खेली। वहीं श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने उतारी फाफ डु प्लेसिस की नकल