14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SL vs IND 2nd ODI Toss Update: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्‍लेबाजी, प्‍लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव

SL vs IND 2nd ODI Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज 4 अगस्त कोलंबो में खेला जा रहा है। भारत के कप्‍तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
SL vs IND 2nd ODI Highlights

SL vs IND 2nd ODI Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रविवार 4 अगस्त कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के कप्‍तान चरिथ असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका की टीम में दो बदलाव किए गए हैं। हसरंगा और शिराज की जगह कामिंदू और वेंडरसे को शामिल किया गया है। वहीं, भारत की प्‍लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड

भारत और श्रीलंका के वनडे में हेड टू हेड की बात करें तो दोनों देशों के बीच अब तक कुल 169 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने 99 में जीत दर्ज की है तो वहीं श्रीलंका ने 57 मुकाबले अपने नाम किए हैं। जबकि 11 मुकाबले बेनतीजा और 2 टाई रहे हैं। अगर भारत आज का मैच जीतता है तो वह श्रीलंका के खिलाफ जीत का शतक भी पूरा कर लेगा।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।