नई दिल्ली। भारतीय टीम (Team India) ने श्रीलंका के खिलाफ आर. प्रेमादासा स्टेडियम में 3 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले 20 ओवर में आठ विकेट पर 81 रन बनाए। यह टी20 में अपने इतिहास का तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया है। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। लेकिन टीम इंडिया, श्रीलंका (Sri Lanka) के स्पिन गेंदबाज वाणिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) की चुनौती का सामना नहीं कर सकी और 20 ओवर में सिर्फ 81 रन ही बना पाई। हसरंगा ने 4 ओवर में नौ रन देकर 4 विकेट चटकाए।