30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND v SL 1st ODI: जानें कब और कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज रविवार से होगा। मैच दोपहर 3:00 बजे से आर प्रेमादास स्टेडियम में शुरू होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 17 Jul 2021, 6:59 PM IST

inida_vs_sri_lanka.jpg

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 18 जुलाई से 3 वनडे मैचों (India vs Sri Lanka ODI Series) की सीरीज का आगाज होगा। भारतीय टीम के कप्तान की जिम्मेदारी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) संभालेंगे तो उपकप्तान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) होंगे। एक तरफ भारत अपने सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरेगा तो वहीं दूसरी तरफ मेजबान श्रीलंका अपने कई बड़े खिलाड़ियों के बगैर मैदान पर उरतेगी। श्रीलंका टीम के नए कप्तान होंगे दासुन शनाका। मेजबान टीम को हाल ही इंग्लैंड दौरे पर सीरीज में 3—0 से हार मिली थी।

यह खबर भी पढ़ें:—आखिरी ओवर में चाहिए थे 35 रन, आयरलैंड के खिलाड़ी जॉन ग्लास ने 6 छक्के लगाकर खत्म कर दिया मैच

24 खिलाड़ी कर चुके हैं वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी
भारतीय टीम के लिए वनडे में 24 खिलाड़ी कप्तानी कर चुके हैं। धवन भारतीय टीम की कमान संभालने वाले 25वें खिलाड़ी बनेंगे। पृथ्वी शॉ श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। शो को इस साल की शुरुआत में टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद शॉ ने टी20 क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की। श्रीलंका दौरे पर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर भी सबकी नजर होगी।

जानें कब-कहां होंगी वनडे सीरीज की शुरुआत?
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 18 जुलाई या रविवार को खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस दोहपर 2:30 बजे होगा और 3:00 बजे मैच शुरू होगा।

कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट?
भारत और श्रीलंका के बीच पहले खेले जाने वाले पहले वनडे का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।

यह खबर भी पढ़ें:—110 किलो के पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान ने किया इंटरनेशनल डेब्यू, वजन को लेकर उड़ा मजाक

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन टीम:
शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।