WI vs Ind dream 11: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कर सकते हैं डेब्यू, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
WI vs IND playing 11: भारतीय टीम हाल ही में इंग्‍लैंड दौरे पर सीमित ओवर सीरीज जीतकर आई है तो उसके हौसले बुलंद है। वहीं वेस्‍टइंडीज को बांग्‍लादेश के हाथों वनडे सीरीज में शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।
West Indies vs India 1st ODI Dream11 team prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली टीम मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। भारतीय टीम हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर सीमित ओवर सीरीज जीतकर आई है तो उसके हौसले बुलंद है। वहीं वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज की कमान नियमित कप्तान निकोलस पूरन के हाथ में ही है।
इस सीरीज के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन के साथ शुभमन गिल या ईशान किशन कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर खेलेंगे। वहीं चौथे और पांचवे में संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव खेलेंगे।
छठे नंबर के लिए दीपक हु्ड्डा को मौका मिल सकता है। हुड्डा ने आयरलैंड दौरे पर बहुत ही प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल सकता है।
वहीं तीसरे गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह डेब्यू कर सकते हैं। ऑलराउंडर की जिम्मेदारी रवींद्र जडेजा निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं स्पिन डिपार्टमेन्ट युजवेंद्र चहल की ज़िम्मेदारी होगी। विंडीज टीम की बात की जाये तो पूर्व कप्तान जेसन होल्डर और काइल मेयर्स की वापसी हो रही है। ऐसे में टीम को मजबूती मिलेगी।
हालांकि, कीमो पॉल और कीसी कार्टी का खेलना मुश्किल लग रहा है। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी में गहराई नजर आ रही है। टीम के पास पूरन, पॉवेल और होल्डर के रूप में शक्तिशाली हिटर बल्लेबाज भी मौजूद है।