World Athletic Championship 2022 Neeraj chopra: भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में ही 88.39 मीटर दूरी तक भाला फेंकते हुए मेन्स जैवलिन थ्रो इवैंट के फाइनल में क्वालिफाई कर लिया है। अमेरिका के ओरेगॉन में आयोजित इस चैम्पियनशिप में नीरज के साथ दुनियाभर के 34 जेवलिन थ्रोअर भी शामिल रहे थे।