World Championship 2022 Annu rani: अमेरिका के ओरेगॉन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 भारत की अनु रानी ने लगातार दूसरी बार जैवलिन थ्रो इवैंट के फ़ाइनल में जगह बना ली है। अनु रानी ने गुरुवार को ग्रुप-बी के क्वालीफिकेशन राउंड में अपने आखिरी अटेम्प्ट में 59.60 मीटर भाला फेंका। अब फाइनल में 12 खिलाड़ी एक दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे।