हालांकि जडेजा ने उनके इस पोस्ट के पीछे की वजह साफ नहीं की है। लेकिन उनकी स्टोरी से उन ख़बरों को बल जरूर मिला है, जिनमें जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ने की बातें कही जा रही थीं। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हुई स्टोरी में लिखा था, 'किसी के लिए या किसी भी चीज़ के लिए अपने स्टैंडर्ड को कम न करें। स्वाभिमान ही सब कुछ है।'
ट्विटर पर उनकी इस स्टोरी का स्क्रेनशॉट वायरल हो रहा है। 'डांस ऑफ डेमोक्रेसी ' नाम एक एक यूजर ने लिखा, 'चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ दी क्या?' एक ने लिखा, 'पूरी येलो आर्मी आपसे प्यार करती है। सुपरकिंग हमेशा किंग होता है। आप जल्द मजबूत वापसी करेंगे।' एक यूजर ने लिखा, 'चेन्नई आपके बिना अधूरी है। सर जडेजा अगले सीजन में जोरदार वापसी करेंगे।'
यह भी पढ़ें : युवराज सिंह से लंबे समय के बाद मिले रोहित शर्मा, हरभजन ने 'गैस किंग' कहकर उड़ाया मजाक