वेस्टइंडीज कोच ने दी जानकारी-
30 साल के रोच वेस्टइंडीज टीम के साथ पहले टेस्ट से पहले जुड़ने वाले थे लेकिन कोच स्टुअर्ट लॉ ने मंगलवार(2 अक्टूबर) को यह जानकारी दी कि तेज गेंदबाज पहले टेस्ट मैच के दौरान उपलब्ध नहीं रहेंगे। उन्होंने बताया "दुर्भाग्यवश केमार अभी लौट के भारत नहीं आया है, उसके परिवार में अप्रिय घटना घटी है जिस कारण वह अपने घर बार्बोडास लौट गया है। वह टीम के साथ बीच टेस्ट में जुड़ेगा। वह दूसरे टेस्ट से पहले भारत में होगा और मैच में भाग लेगा। केमार बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी है, उनके पास गजब की प्रतिभा भी है और वह हमारी टीम के लीडर्स में से एक है। यह एक बड़ा नुक्सान है। केमार के नहीं होने से टीम में कमी महसूस की जा सकती है।"