1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 2nd Test: वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के लिए मुकेश कुमार ने किया डेब्‍यू

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज त्रिनिदाद के क्‍वींस पार्क में खेला जा रहा है। वेस्‍टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Jul 2023, 7:16 PM IST

ind-vs-wi-2nd-test-toss.jpg

वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत के लिए मुकेश कुमार का डेब्‍यू।

IND vs WI 2nd Test: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला पारी और 141 रन से जीतकर 1-0 से बढ़त बना रखी है। आज से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्‍ट त्रिनिदाद के क्‍वींस पार्क में खेला जा रहा है। वेस्‍टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पिछले टेस्‍ट में जहां यशस्‍वी जायसवाल और ईशान किशन ने डेब्‍यू किया था। वहीं आज भारत के लिए मुकेश कुमार का टेस्‍ट डेब्‍यू कराया गया है तो शार्दुल ठाकुर को प्‍लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है। वहीं, वेस्‍टइंडीज के लिए क्रिक मैकेंजी का डेब्‍यू कराया गया है और शैनन कॉम्‍स की वापसी हुई है।


भारत और वेस्‍टइंडीज के हेड टू हेड रेकॉर्ड की बात करें तो अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 99 टेस्‍ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। वहीं, वेस्‍टइंडीज ने 30 मुकाबले अपने नाम किए हैं। जबकि 46 मैच ड्रॉ रहे हैं। रेकॉर्ड में भले ही कैरेबियाई टीम आगे हो, लेकिन पिछले मैच भारत ने जिस तरह से वेस्‍टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है, उससे टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं।

वेस्‍टइंडीज की प्‍लेइंग इलेवन

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, किर्क मैकेंजी, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन और शैनन गेब्रियल।

भारत की प्‍लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।