5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Wi 2nd T20: रोहित के तूफानी शतक के दम पर भारत जीता, सीरीज पर जमाया कब्जा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को हराते हुए सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Nov 2018, 10:26 PM IST

ind vs wi

Ind vs Wi 2nd T20: नवाबों के शहर में चौको-छक्कों की बरसात, यह होगी दोनों टीमों की रणनीति

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मंगलवार को 'भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम' में खेले गए इस मैच में भारत ने बल्लेबाजी, गेेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों विभागों में मेहमान टीम को पीछे छोड़ते हुए 71 रनों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित के शानदार शतक के दम पर निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। 196 रनों का पीछा करने उतरी इंडीज टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी का हाल-

196 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। टीम को पहला झटका खलील ने शाई होप को 6 के निजी स्कोर पर आउट करते हुए दिया। इसके बाद खलील ने हेटमेयर को आउट करते हुए भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप ने ब्रावो (23) और निकोलस पूरन (4) पर आउट करते हुए भारत को चौथी सफलता दिलाई। शीर्ष क्रम के धराशाही होने के बाद इंडीज के मध्य क्रम के बल्लेबाज भी तू चल मैं आया के तर्ज पर आउट होते चले गए। भारत की ओर से कुलदीप, बुमराह, खलील और भुवनेश्वर ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

भारत की बल्लेबाजी का हाल-

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान रोहित शर्मा ने ठोस शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को मजबूत आधार दिया। धवन 43 रन बना कर आउट हुए। उसके बाद ऋषभ पंत पांच रन बना कर चलते बने। लेकिन फिर तीसरे विकेट के लिए कप्तान रोहित को लोकेश राहुल का साथ मिला। इन दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 195 तक पहुंचा दिया।

रोहित की तूफानी बल्लेबाजी-

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक जमाया। रोहित ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और सात छक्कों के दम पर 111 रनों की पारी खेली। रोहित के अलावा धवन ने 41 गेंदों पर 43 रन बनाए। अंतिम ओवरों में राहुल ने 14 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली।

उमेश की जगह भुवी भारतीय टीम में-

भारत ने तेज गेंदबाज उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, मौजूदा टी-20 विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज ने रोवमैन पावेल के स्थान पर निकोलस पूरन को मौका दिया है।

टीम :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और खलील अहमद।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), फाबियान एलान, शाई होप, डारेन ब्रावो, दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायेर, कीमो पॉल, खैरी पिएरे, केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन और ओशाने थॉमस।