31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विंडीज दौरे के लिए T20 टीम का ऐलान, संजू सैमसन ड्रॉप, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम

WI vs IND T20 series: विंडीज के खिलाफ टी20 में भारतीय टीम की अगुआई नियमित कप्तान रोहित शर्मा ही करेंगे। वहीं विरत कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वहीं संजू सैमसन को एक बार फिर ड्रॉप कर दिया गया है। इस टीम में रविचन्द्र अश्विन को शामिल किया गया है। अश्विन 8 महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 में वापसी कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Jul 2022, 2:59 PM IST

rohit_sharma_t20_india.png

Team India

West Indies vs India T20 series Team announced: इस महीने के अंत में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की सीनियर राष्ट्रीय चयनसमिति ने 18 सदासीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम का नेतृत्व नियमित कप्तान रोहित शर्मा ही करेंगे। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

चयनकर्ताओं ने आयरलैंड दौरे में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को एक बार फिर ड्रॉप कर दिया है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टी20 क्रिकेट में एक और मौका दिया गया है। इसके अलावा युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है। ऐसे में उनकी जगह दिग्गज फिरकी गेंदबाज रविचन्द्र अश्विन की 8 महीने बाद टीम में वापसी हुई है।

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह के साथ इन चार खिलाड़ियों ने किया था डेब्यू

सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका नहीं दिया है। हालांकि वनडे टीम में उन्हें चुना गया है।


इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ चोट के चलते बहार रहने वाले केएल राहुल और कुलदीप यादव को इस सीरीज के लिए स्टैंडबाय पर रखा गया है। कुलदीप ने आइपीएल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली थी।

जानकारी के मुताबिक विराट कोहली जिन्होंने पहले ही आराम मांगा था अब वह चोटिल होने की वजह से टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आगे आने वाले बड़े मुकाबलों को देखते हुए आराम दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ODI में 1063 दिन पहले आया था विराट कोहली का शतक


इससे पहले इस दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान किया गया था। वनडे टीम में सभी युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है और इसकी कप्तानी शिखर धवन के हाथ में सौंपी गई है।

टी20 -
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, दीपक हूडा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, दिनेश कार्ऐतिक, श्रेयस अय्यर, आवेश खान, उमरान मलिक और रवि बिश्नोई

वनडे -
शिखर धवन (कप्तान), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह