31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ODI में 1063 दिन पहले आया था विराट कोहली का शतक, 101 रन बनाते ही अपने नाम कर लेंगे गुरु द्रविड़ का ये रिकॉर्ड

Virat Kohli century: विराट कोहली ने आखिरी शतक 1063 दिन पहले 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था। उसके बाद से वे 18 पारियों में 39 के औसत से 702 रन बना बना चुके हैं। ऐसे में अगर कोहली इस मैच में शतक लगा देते हैं तो उनका कॉन्फिडेंस तो वापस आयेगा ही वे एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 14 Jul 2022, 11:19 AM IST

Virat Kohli

विराट कोहली ने आखिरी शतक 1063 दिन पहले 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।

England vs India Virat Kohli century: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली जब भी मैदान में उतरते हैं। फैंस उनसे शतक की उम्मीद करने लगते हैं। कोहली ने पिछले तीन साल से एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। विराट के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक और वनडे में 43 शतक लगाए हैं। आखिरी बार वनडे में विराट ने 14 अगस्त 2019 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाया था। तब से लेकर अबतक 1063 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आज इंग्लैंड और भारत के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में खेले जाने वाले दूसरे मुक़ाबले में वे शतक लगा पाएंगे??

कई पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट पंडितों का कहना है कि विराट को भारतीय टीम से अब बाहर कर देना चाहिए और उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना चाहिए। लेकिन क्या सिर्फ शतक से ही किसी के फॉर्म का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। अपने आखिरी शतक के बाद विराट ने वनडे में 18 पारियां खेली हैं। इसमें 39 के औसत से 702 रन बना बनाए हैं। इस दौरान उनका हाईएस्‍ट स्‍कोर 89 का रहा।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 मौजूदा भारतीय बल्लेबाज


वहीं इंग्लैंड के खिलाफ अबतक 33 मैच खेले हैं। इस दौरान तीन शतक और नौ अर्द्धशतक की मदद से उन्होंने 1307 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में अगर विराट शतक लगा देते हैं तो वे एक साथ दो उपलब्धियां हासिल कर लेंगे। पहला ये उनका वनडे में 44 वां शतक होगा। वहीं दूसरा अगर वे 101 रन बना लेते हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

ये रिकॉर्ड इंग्लैंड की जमीन पर भारत-इंग्लैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का है। इस मामले में राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ उन्हीं के घर में 20 वनडे मैचों में 648 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- कोहली के लिए कौन बनाएगा जगह? ऐसी होगी भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन


इस लिस्ट में विराट का भी नाम है। लेकिन वे छठे नंबर पर हैं। विराट ने 14 मैच में अबतक 548 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर वे शतक लगा देते हैं तो रिकॉर्ड तो टूटेगा ही कोहली को अपनी पुरानी लय हासिल करने में कुछ कॉन्फिडेंस भी मिलेगा।