3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ZIM: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, ऐसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11

IND vs ZIM ODI Series: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में शुभमन गिल, इशान किशन और संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं दीपक चाहर, कुलदीप यादव और कप्तान लोकेश राहुल की वापसी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 18 Aug 2022, 1:39 PM IST

ind_vs_zim_toss.png

India vs zimbabwe toss: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में शुभमन गिल, इशान किशन और संजू सैमसन को मौका मिला है। वहीं गेंदबाजों में दीपक चाहर और कुलदीप यादव की लंबे समय के बाद वापसी हुई है। कप्तान राहुल आईपीएल के बाद अपना पहला मैच खेल रहे हैं। चोट के चलते वे पिछले कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेल रहे थे।

भारत ने हालही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में अपनी इस फॉर्म को जारी रखते हुए टीम यहां विजयी आगाज करना चाहेगी। जिम्बाब्वे आत्मविश्वास से भरा हुआ है और टी20 और वनडे मैचों में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीत के दम पर भारत के खिलाफ सीरीज में आ रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 63 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 51 और जिम्बाब्वे ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं दो मैच टाई रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'भरे कमरे में अकेला महसूस करता था; मेंटल हेल्थ पर विराट कोहली का भावुक बयान


पिच और वेदर रिपोर्ट -
हरारे स्पोर्ट्स क्लब की विकेट बल्लेबाजों की मददगार होगी। हाल ही में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में यहां बल्लेबाज हावी रहे थे। हालांकि तेज गेंदबाजों को भी सुबह-सुबह अच्छी मदद मिल सकती है। हरारे में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

प्लेइंग 11 -
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

जिम्बाब्वे: रेजिस चकबवा (कप्तान/विकेटकीपर), तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट काइया, सीन विलियम्स, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रजा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा।