
t20 world cup 2022 टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। इस साल यह टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है। 16 से 21 अक्टूबर के बीच क्वालिफाइंग राउंड के मुक़ाबले खेले जाएंगे। वहीं 22 अक्टूबर से सुपर 12 मुक़ाबले शुरू होंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगा। उससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से दो वार्मअप मैच खेलेगा।
भारत और पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 में रखा गया है। इसमें इन दोनों टीमों के अलावा बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका हैं। इसके अलावा क्वालिफाइंग राउंड में ग्रुप-बी की विनर टीम और ग्रुप-ए की रनर अप टीमें होंगी। वहीं, सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप-ए की विनर टीम और ग्रुप-बी की रनर अप टीमें होंगी। क्वालिफायर राउंड में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है- ग्रुप-ए और ग्रुप-बी। ग्रुप-ए में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका और यूएई की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-बी में आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। टॉप की चार टीमें अगले राउंड यानी सुपर-12 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी।
भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल
17 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वार्मअप मैच – सुबह 9.30 बजे – ब्रिस्बेन।
19 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम न्यूजीलैंड वार्मअप मैच – दोपहर 1.30 बजे – ब्रिस्बेन।
23 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 1.30 बजे- मेलबर्न।
27 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम ए 2- दोपहर 12.30 बजे – सिडनी।
30 अक्टूबर 2022 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका- शाम 4.30 बजे- पर्थ।
2 नवंबर 2022 - भारत बनाम बांग्लादेश- दोपहर 1.30 बजे- एडिलेड।
6 नवंबर 2022 - भारत बनाम बी1- दोपहर 1.30 बजे- मेलबर्न।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड -
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।
रिजर्व खिलाड़ी - मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर।
Updated on:
16 Oct 2022 12:00 pm
Published on:
16 Oct 2022 11:59 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
