भारत के अलावा, बांग्लादेश और इंग्लैंड 2024 और 2026 में टी 20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे, जबकि श्रीलंका, टूर्नामेंट के लिए अपनी योग्यता के अधीन, 2027 में उद्घाटन महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। जून के महीने में होने वाले टी 20 विश्व कप टूर्नामेंट में टीमों की संख्या 10 से बढ़कर 12 हो जाएगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। यह पहला मौका होगा, जब महिला टी20 विश्व कप इंग्लैंड में खेला जाएगा।
इसके अलावा साल 2027 में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा। फरवरी के महीने में होने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 16 मैच होंगे। आईसीसी ने कहा कि मेजबानों को प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम रूप दिया गया है और प्रत्येक बोली की समीक्षा बोर्ड की उप-समिति द्वारा की गई थी, जिसकी अध्यक्षता मार्टिन स्नेडेन ने क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ की थी।
यह भी पढ़ें- जानें कौन हैं द्रविड़ के खास पैडी अप्टन, भारतीय टीम को इनसे होगा बड़ा फायदा