इंग्लैंड की बल्लेबाजी
इंग्लैंड के लिए डेविड विली, जैक बाल और क्रिस जॉर्डन ने एक-एक विकेट लिए। इससे पहले, जेसन रॉय (67) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 198 रन का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन उसके गेंदबाज इस स्कोर का बचाव नहीं कर सके। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को रॉय और जोस बटलर (34) ने पहले विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी। रॉय ने 31 गेंदों पर चार चौकों और सात छक्कों की मदद से अपने करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया।