31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यू जीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, दो नाम हैरान कर देने वाले!

श्री लंका के खिलाफ पहले 2 टेस्ट और न्यू जीलैंड के खिलाफ 1 नवम्बर से खेली जाने वाली टी-20 श्रंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 23 Oct 2017, 12:56 PM IST

indian cricket team announced for new zealand t-20 series

नई दिल्ली: श्री लंका के खिलाफ पहले 2 टेस्ट और न्यू जीलैंड के खिलाफ 1 नवम्बर से खेली जाने वाली टी-20 श्रंखला के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं श्री लंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ओपनर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जबकि ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय की अभिनव मुकुंद की जगह टीम में वापसी हुई है।

श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज को मौका
दूसरी ओर न्यू जीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और हैदराबाद के मीडियम फास्ट बोलर मोहम्मद सिराज को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। न्यू जीलैंड-ए के खिलाफ 4 प्रैक्टिस मैच में 1 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी लगाई थी। दूसरी ओर 24 साल के सिराज लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

लगातार 3 वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले दिग्गज स्पिनर रवींद्र जडेजा और आर. अश्विन टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। वहीँ तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को केवल पहले टी20 के लिए टीम में शामिल किया गया है, क्योंकि वह पहले ही इस श्रृंखला के बाद सन्‍यास लेने का ऐलान कर चुके हैं।

श्री लंका के खिलाफ दो टेस्ट के लिए टीम-
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, शिखर धवन , अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा , रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, हार्दिक पंड्या।

न्यू जीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम-
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नहेरा(सिर्फ पहले मैच के लिए), मोहम्मद सिराज।