3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भुवनेश्वर ने मैदान पर किया कुछ ऐसा कि कोहली ने झुककर किया सलाम, हैरान रह गया पूरा मैदान!

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है

2 min read
Google source verification

image

Rahul Mishra

Oct 23, 2017

virat kohli bows down to bhuvneshwar

नई दिल्ली: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रंखला के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले गये इस मुकाबले में भारत के दिये 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने 49 ओवर में 4 विकेट खोकर 284 रन बना कर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने अब 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

इससे पहले भारतीय पारी के आकर्षण रहे कप्तान विराट कोहली जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में अपने 200 वें मैच में शतक जमाया. कप्तान कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कोहली अब शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। कोहली ने आज पोटिंग को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ-साथ कोहली वानखेड़े स्टेडियम में 21वीं सदी शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। कोहली से पहले इस स्टेडियम में सचिन ने शतक बनाया था। हालांकि सचिन ने 1996 में यह शतक ठोका था।

इस तरह से वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे 21 साल के सूखे को कोहली ने खत्म कर दिया। कोहली ने इस मैच में 125 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 121 रनों की शानदार पारी खेली।

इस बीच टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी मैदान पर एक बल्‍लेबाज के रूप में प्रदर्शन किया जिसे देख कप्‍तान विराट कोहली सहित टीम के बाकी सदस्य भी खुश नजर आये। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भारत भले ही हार गया हो, मगर कोहली और भुवनेश्‍वर कुमार की बैटिंग ने दर्शकों का प्‍यार बटोरा। पारी के 49वें ओवर में भुवी का सामाना था न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिलने से, दूसरे छोर पर कप्‍तान विराट कोहली खड़े थे। मिलने ने निचले क्रम का बल्‍लेबाज समझकर बाउंसर डाली, मगर भुवी पहले से ही तैयार थे। तेजी से आती गेंद को भुवी ने लॉन्‍ग-ऑन के ऊपर से खेलकर बाउंड्री पार करा दिया। शॉट की खूबसूरती देख रहे कोहली खुद को रोक नहीं सके और भुवी के आगे नतमस्‍तक हो गए और भूवि को झुककर सलाम किया।