
Team India Schedule 2024: पिछले साल की तरह भारतीय टीम शेड्यूल साल 2024 में भी काफी बिजी रहने वाला है। इस साल टीम इंडिया लगातार क्रिकेट खेलेगी। खासतौर पर रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया को बहुत सारे मैच खेलने हैं। इसके साथ ही आईपीएल और टी20 वर्ल्ड 2024 भी खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिलेगी। इस साल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को कई बड़ी सीरीज भी खेलनी हैं। आइये आपको भी बताते हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 समेत भारतीय टीम का इस साल का क्रिकेट शेड्यूल कैसा है?
टीम इंडिया के साल 2024 के शेड्यूल की शुरुआत तीन जनवरी से होने जा रही है। 3 जनवरी से टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दो टेस्ट मैचों की की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया भारत की सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। फिर आईपीएल 2024 और इसके बाद जून में वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी।
दो बड़ी टेस्ट सीरीज
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां 3-3 मैचों की टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। इसके बाद बांग्लादेश की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों के बीच 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद न्यूजीलैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और फिर साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
2024 में टीम इंडिया का शेड्यूल
जनवरी- साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट
जनवरी- अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैच की सीरीज (भारत में)
जनवरी से मार्च- इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज (भारत में)
मार्च से मई - आईपीएल 2024
जून- टी20 वर्ल्ड कप 2024
जुलाई- 3 टी20 और 3 वनडे मैच की सीरीज (श्रीलंका में)
अगस्त- बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी20 मैच की सीरीज (भारत में)
अक्टूबर से नवंबर- न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज (न्यूजीलैंड में)
दिसंबर - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज (ऑस्ट्रेलिया में)
यह भी पढ़ें : नए साल पर डेविड वॉर्नर ने चौंकाया, विदाई टेस्ट से पहले अचानक वनडे से लिया संन्यास
Published on:
01 Jan 2024 11:41 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
