30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

17 छक्के और 17 चौके, सुबोध भाटी ने टी20 में लगाया दोहरा शतक, गेल का तोड़ा रेकॉर्ड

दिल्ली के क्रिकेटर सुबोध भाटी ने टी20 क्रिकेट में अपने नाम किया एक नया रेकॉर्ड। 79 गेंदों में 17 छक्के और 17 चौकों की मदद से बनाए 205 रन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 4 Jul 2021, 10:52 PM IST

cricketer_subodh_bhati.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली की ओर से रणजी क्रिकेट खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर सुबोध भाटी (Subodh Bhati) ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिखाया है। उन्होंने टी20 क्लब क्रिकेट दोहरा शतक जड़ क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। टी20 क्लब क्रिकेट में सुबोध ने दिल्ली इलेवन की ओर से खेलते हुए सिम्बा टीम के खिलाफ 205 रनों की धुआंधारी पारी खेली। अपनी इस पारी में सुबोध ने 17 छक्के और 17 चौके लगाए। सुबोध ने अपनी 205 रनों की पारी में 102 रन केवल 17 गेंद पर ही ठोक डाले। टी20 फॉर्मेट में सुबोध किसी भी स्तर पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—अब रहाणे 2015 वाले बल्लेबाज नहीं रहे, दीप दासगुप्ता ने कहा पुजारा की जगह हनुमा विहारी सही विकल्प

79 गेंदों में बनाए 205 रन
दिल्ली इलेवन की ओर से ओपनिंग करने उतरे सुबोध ने क्रीज पर आते ही शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने 79 गेंदों में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बना डाले। दिल्ली इलवेन की टीम ने इस मैच में एक विकेट के नुकसान पर कुल 256 रन बनाए। सुबोध के अलावा दो अन्य बल्लेबाजों ने 31 रन जोड़े।

आने वाले समय में आईपीएल खेल सकते हैं सुबोध
भले ही सुबोध ने उच्च स्तर पर दोहरा शतक नहीं जमाया है, लेकिन उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी का नजारा दिखाकर यह साबित कर दिखाया कि वह आने वाले समय में आईपीएल में किसी फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:—IPL 2021 2nd Phase: 10 खिलाड़ी जिन्हें नीलामी में किसी ने खरीदा, अब दिग्गज खिलाड़ियों को कर सकते हैं रिप्लेस

क्रिस गेल का तोड़ा रेकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्ले क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल में 175 रन की पारी खेली है। उन्होंने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया की ओर से खेलते हुए 66 गेंदों में नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।