10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया की इस स्टार ने क्रिकेटर से की शादी, घुटने पर बैठ किया था प्रपोज

महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति ने बेहद साधारण तरीके से कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला के साथ कोर्ट मैरिज कर सबको चौंका दिया है। बता दें कि वेदा और अर्जुन की प्रेम कहानी सितंबर 2022 में ही सुर्खियों में आई थी। जब अर्जुन अपने घुटने पर बैठकर वेदा को खुलेआम प्रपोज किया था। अब वेदा ने शादी के बाद पोस्ट में लिखा है कि मेरी जान अब तेरी हुई, ध्यान रखना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 Jan 2023, 11:31 AM IST

indian-cricketer-veda-krishnamurthy-karnataka-batter-arjun-hoysala-surprised-by-court-marriage.jpg

टीम इंडिया की इस स्टार ने क्रिकेटर से की शादी, घुटने पर बैठ किया था प्रपोज।

भारतीय महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला के साथ हमेशा-हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गई हैं। वेदा और अर्जुन की प्रेम कहानी सितंबर 2022 में ही सुर्खियों में आई थी। जब अर्जुन अपने घुटने पर बैठकर वेदा को खुलेआम प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए अपने रिश्ते पर मोहर लगाई। बता दें कि वेदा ने अपनी मां चेलुवंबा देवी की जयंती पर अर्जुन के साथ शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। चेलुवंबा देवी का 2021 में कोविड संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया था। इसके दो सप्ताह बाद ही वेदा ने अपनी बहन वत्सला शिवकुमारको महामारी के कारण खो दिया था।

बता दें कि 30 वर्षीय वेदा कृष्णामूर्ति भारत के लिए 48 वनडे और 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। जबकि 33 वर्षीय अर्जुन होयसला कर्नाटक के लिए महज एक फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। हालांकि वह कर्नाटक प्रीमियर लीग में खेलते रहे हैं। वेदा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए कहा है कि यह आपके लिए (मां) है। आपका जन्मदिन मेरे लिए हमेशा खास रहेगा। वेदा ने अपनी दिवंगत बहन को भी याद करते हुए कहा कि लव यू अक्का (बहन)।

शादी के बाद लिखा शानदार मैसेज

वेदा और अर्जुन ने बेंगलुरु के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में एक सादे समारोह में अपनी शादी की रस्में पूरी कीं। साधारण पोशाक में जोड़े ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और परिवार के कुछ सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में अपनी शादी की घोषणा की। उन्होंने अपने साथी अर्जुन को भी लिखा... मेरी जान अब तेरी हुई, ध्यान रखना (मेरा प्यार अब मैं तुम्हारी हूं, मेरा ख्याल रखना)।

यह भी पढ़े - पृथ्वी शॉ की टी20 में एंट्री तो सूर्यकुमार खेलेंगे टेस्ट, जानें टीम इंडिया से कौन बाहर और कौन अंदर

सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो

वेदा द्वारा अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड की गई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं। इन फोटो में वेदा सफेद सलवार और पजामी के साथ गुलाबी की चुनरी में नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन पीले रंग के कुर्ते और सफेद चुड़ीदार पजामे में दिख रहे हैं।

यह भी पढ़े - आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी कोरोना संक्रमित, एयरलिफ्ट कर ले जाया गया लंदन