30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्ल्‍ड कप से पहले संन्‍यास का ऐलान कर सकते ये दो स्‍टार खिलाड़ी, खत्‍म हुआ करियर

Indian Cricketers Retirement : भारत की सरजमीं पर इसी साल वनडे वर्ल्‍ड कप खेला जाएगा। इससे पहले दो भारतीय क्रिकेटर अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्‍यास का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि इन दोनों ही खिलाडि़यों को क्रिकेट करियर अब लगभग खत्‍म हो चुका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 15 Jun 2023, 3:40 PM IST

team-india_1.jpg

वर्ल्‍ड कप से पहले संन्‍यास का ऐलान कर सकते ये दो स्‍टार खिलाड़ी, खत्‍म हुआ करियर।

Indian Cricketers Retirement : भारत की सरजमीं पर अक्‍टूबर-नवंबर में आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप खेला जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया वेस्‍टइंडीज का दौरा करेगी और इसके बाद एशिया कप खेलेगी। इसी बीच दो भारतीय क्रिकेटर अपने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट करियर का संन्‍यास का ऐलान कर सकते हैं। बता दें कि इन दोनों ही खिलाडि़यों को क्रिकेट करियर अब लगभग खत्‍म हो चुका है। इन दोनों खिलाडि़यों से न तो बीसीसीआई ने मौजूदा सत्र के लिए सेंट्रल काट्रेक्‍ट किया और न ही इन दोनों को लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्‍सा बनाया गया है। इसी वजह से ये दोनों खिलाड़ी जल्‍द ही अपने संन्‍यास की घोषणा कर सकते हैं।


खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर

जल्‍द संन्‍यास लेने वाले इन दो खिलाडि़यों में पहला नाम 32 वर्षीय मयंक अग्रवाल का है। मयंक अग्रवाल ने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट और 5 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उन्‍होंने दोहरे शतक के साथ 1488 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में उन्‍होंने 17.20 की औसत से महज 86 रन ही बनाए। मयंक ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे नवंबर 2020 में खेला था। जबकि आखिरी टेस्‍ट श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2022 में खेला था। तब से वह टीम से बाहर हैं।

आईपीएल में भी रहे फ्लॉप

मयंक अग्रवाल आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल थे। उन्‍होंने एसआरएच के लिए 10 मैच में सिर्फ 270 रन ही बनाए। इस सीजन में एक अर्धशतक को छोड़कर वह कुछ खास नहीं कर सके। इस तरह के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद अब उनकी टीम इंडिया में वापसी बेहद मुश्किल है। जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा जल्‍द ही टीम इंडिया में दस्‍तक देने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : WTC फाइनल में मिली हार से विराट कोहली को लगा गहरा सदमा

जल्‍द ही संन्‍यास लेंगे शर्मा जी

जल्‍द संन्‍यास लेने वाले खिलाडि़यों की कतार में दूसरा नाम दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का हैं। ईशांत शर्मा के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अब लगभग बंद हो चुके हैं। उनकी वापसी बेहद मुश्किल है। पिछले 2 साल से ईशांत शर्मा को किसी भी दौरे के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया है।

इसके साथ ही बीसीसीआई ने उनका सेंट्रल कॉन्‍ट्रेक्‍ट भी खत्‍म कर दिया है। 34 वर्षीय ईशांत शर्मा ने भारत के लिए 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 80 वनडे में 115 विकेट और 14 टी20 में 8 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें : संजू की वापसी तो पुजारा की छुट्टी, विंडीज दौरे पर टीम में होने जा रहे ये बड़े बदलाव