28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया कप से पहले बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें, पत्नी हसीन जहां मामले में कोर्ट ने दिया ये आदेश

Mohammed Shami and Hasin Jahan Case: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्‍नी हसीन जहां विवाद में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस विवाद के केस में कोर्ट ने शमी के साथ उनके भाई मोहम्मद हसीब को 30 दिन के भीतर जमानत कराने का आदेश दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 24 Aug 2023, 12:04 PM IST

indian-pacer-mohammed-shami-difficulties-increased-after-court-gave-him-30-day-time-to-get-bail-in-wife-hasin-jahan-dispute-case_1.jpg

एशिया कप से पहले बढ़ी मोहम्मद शमी की मुश्किलें, पत्नी हसीन जहां मामले में कोर्ट ने दिया ये आदेश।

Mohammed Shami and Hasin Jahan Case: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्‍नी हसीन जहां का विवाद लंबा खिंचता जा रहा है। एशिया कप से पहले अब एक बार फिर मोहम्‍मद शमी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्‍योंकि हसीन जहां के साथ चल रहे विवाद के केस में कोर्ट ने शमी के साथ उनके भाई मोहम्मद हसीब को 30 दिन के भीतर जमानत कराने का आदेश दिया है। शमी के लिए‍ यह टेंशन बढ़ाने वाला है, क्‍योंकि वह 30 अगस्त से एश‍िया कप खेलेंगे और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ वनडे सीरीज और फिर वर्ल्ड कप खेलेंगे। अगर जमानत नहीं हुई तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।


यहां बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां की पहल मुलाकात 2011 में हुई थी, जब हसीन जहां कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर हुआ करती थी। इसके बाद मुलाकातों को सिल‍सिला आगे बढ़ा तो हसीन ने चीयरलीडर्स का काम छोड़ दिया और शमी से प्‍यार करने लगीं। इसके बाद दोनों ने 2014 में शादी कर ली।

हसीन जहां ने लगाए थे ये आरोप

शादी को करीब चार साल ही हुए थे कि 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगा दिए। शमी पर हसीन ने घरेलू हिंसा से लेकर मारपीट और मैच फिक्सिंग समेत कई आरोप लगाए थे। इसके बाद दोनों अलग हो गए और केस कोर्ट में पहुंच गया। आरोप लगाने के बाद हसीन जहां फिर एक बार अपने पेशे में लौटी और मॉडलिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : घर बैठे भी प्राप्‍त कर सकेंगे वर्ल्‍ड कप के टिकट, अब BCCI ने फैंस को दी ये नई सुविधा

हसीन जहां ने मांगा था 10 लाख का गुजारा भत्‍ता

हसीन जहां ने शमी पर गुजारा भत्‍ते का केस दायर करते हुए 10 लाख रुपये महीने की मांग की थी, जिसमें से 7 लाख रुपये अपने और 3 लाख रुपये बेटी के लिए मांगे। हसीन जहां की वकील ने 2022 तक शमी की सालाना आय 7 करोड़ रुपये बताई। वहीं शमी के वकील ने कहा था कि हसीन जहां खुद पेशेवर मॉडल हैं। इसलिए इतना गुजारा भत्‍ता क्‍यों दिया जाए। इसके बाद कोर्ट ने महज 1.30 लाख रूपये भत्ता देने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें : कपिल देव का बयान, बोले- श्रेयस-राहुल को मैच खिलाओ, फिट नहीं तो तुरंत बदलाव करो