वहीं, टेस्ट करियर में यादव ने 57 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 30.95 के औसत से 170 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उस मैच में यादव ने 40 ओवरों में 131 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसके बाद से उन्हें फिर टीम में नहीं चुना गया और वे एक और मौके का इंतजार कर रहे हैं।